एसपी कार्यालय को मिलेगा नया भवन : डीआइजी

Sasaram news. पांच दशक बाद जल्द ही एसपी कार्यालय को अपना नया भवन मिलेगा. रोहतास जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

डेहरी. पांच दशक बाद जल्द ही एसपी कार्यालय को अपना नया भवन मिलेगा. रोहतास जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा. इस संबंध में डीआइजी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि एसपी कार्यालय परिसर में भवन निर्माण को चयनित स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्थापना 1965 में हुई थी, जिसे साउथ शाहाबाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रूप में शुरू किया गया था. पुराने शाहाबाद के दो अनुमंडल सासाराम व भभुआ के अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी यहां तैनात एसपी की थी. उन्होंने कहा कि एसपी कार्यालय के अपराध शाखा, हिंदी शाखा, डी सीबी, जनशिकायत कोषांग, लेखा शाखा, मद्य निषेघ कार्यालय का निरीक्षण किया गया. सभी एसडीपीओ व अंचल पुलिस निरीक्षकों को प्रवेक्षण के लिए लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और गिरफ्तारी करने का निर्देश भी एसपी को दिया गया है. डीआइजी ने एक सप्ताह में लंबित मामलों व उसमें गिरफ्तार लोग की सूची मांगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >