सकरी नदी से बालू चोरी करता ट्रैक्टर जब्त

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के धनपुरी घाट पर पुलिस ने की छापेमारी

गोविंदपुर. बुधवार की सुबह को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के धनपुरी घाट सकरी नदी से बालू चोरी करने के जुर्म में पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया. यह जानकारी खनन विभाग को दी. अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धनपुरी घाट सकरी नदी से अवैध रूप से बालू खनन का ट्रैक्टर में भरा जा रहा है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बालू लोडेड ट्रैक्टर को जब्त किया गया है, हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही चालक नदी की ओर भागने में सफल रहा. छापेमारी अभियान में एसआई ललन राम व एएसआइ सुरेंद्र कुमार गुप्ता भी शामिल थे. बालू भरे हुए ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी गयी है. खनन विभाग के पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >