किसान गोष्ठी में उन्नत खेती के बताये तरीके

प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन के सभागार में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया.

नोखा. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन के सभागार में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार, पूर्व उप प्रमुख कैलाश पासवान, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीयों ने दीप जला कर किया. गोष्ठी में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के अध्यक्ष ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती के तरीके बताये. इस दौरान धान, मक्का, मशरूम, अरहर व मूंगफली की समयबद्ध बुआई की जानकारी दी गयी. साथ ही उन्नत बीजों के चयन और संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर चर्चा हुई. वहीं, जैविक खेती, पराली प्रबंधन और कीट प्रबंधन की आधुनिक तकनीक पर विशेष जोर दिया गया. जल संरक्षण के साथ फसल उत्पादन भंडारण व प्रसंस्करण की जानकारी भी साझा की गयी. मिट्टी परीक्षण के महत्व को समझाया. कहा कि मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरक का उपयोग करने से उत्पादन और आय में वृद्धि होगी. उन्होंने कृषि निदेशालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे आत्मा योजना, मुख्यमंत्री तीव्र विस्तार योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, जैविक खेती प्रोत्साहन कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वास्थ्य कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में भी किसानों को विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर कृषि विभाग के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्रीकांत कुमार, कृषि समन्वयक आलोक कुमार राय, दीपक केसरी, महेंद्र प्रसाद, सहायक तकनीकी प्रबंधक पल्लवी, किसान सलाहकार महेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, रंजू कुमारी सहित प्रखंड के कई किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >