11 फरवरी को सदर अस्पताल पहुंचेगी राज्यस्तरीय एनक्वास टीम

SASARAM NEWS.स्वास्थ्य सेवाओं में सदर अस्पताल को राज्यस्तर पर पहुंचाने की तैयारी चल रही है. इसे लेकर सदर अस्पताल की सुविधाओं को राज्यस्तर पर बेहतर करने के लिए आगामी 11 फरवरी को राज्यस्तरीय एनक्वास टीम अस्पताल पहुंचेगी.

सासाराम सदर.

स्वास्थ्य सेवाओं में सदर अस्पताल को राज्यस्तर पर पहुंचाने की तैयारी चल रही है. इसे लेकर सदर अस्पताल की सुविधाओं को राज्यस्तर पर बेहतर करने के लिए आगामी 11 फरवरी को राज्यस्तरीय एनक्वास टीम अस्पताल पहुंचेगी. टीम दो दिनों तक एनक्वास के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेगी. राज्य गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) एक व्यापक ढांचा है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुनिश्चित और बेहतर करने के लिए बनाया गया है. राज्यस्तर पर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कई मानक निर्धारित किये गये हैं, जिनमें सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायता सेवाएं, नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और परिणाम जैसे मानक शामिल हैं. इससे पूर्व जिले के 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एनक्वास प्रमाणपत्र मिल चुका है. इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल को राज्यस्तर पर एनक्वास की तैयारी चल रही है. इसको लेकर अस्पताल परिसर में मंगलवार को बैठक आयोजित की गयी है. एनक्वास टीम के आने की संभावित तिथि 11 और 12 फरवरी निर्धारित की गयी है, हालांकि इसमें बदलाव भी संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >