डेहरी में कल से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

SASARAM NEWS.शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन सोमवार से विशेष अभियान चलायेगा. अतिक्रमण रोकने के लिए दो शिफ्टों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. यह अभियान अगले आदेश तक जारी रहेगा.

मुख्य मार्गों से हटाये जायेंगे ठेला व गुमटी

दो पालियों में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात

डेहरी नगर

. शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन सोमवार से विशेष अभियान चलायेगा. अतिक्रमण रोकने के लिए दो शिफ्टों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. यह अभियान अगले आदेश तक जारी रहेगा. अनुमंडल पदाधिकारी निलेश कुमार द्वारा शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर क्षेत्र के थाना चौक से आंबेडकर चौक तक मुख्य सड़क के दोनों ओर अवैध और अनियंत्रित रूप से लगाये जा रहे ठेला व गुमटी को हटाने के लिए पूर्व में भी अभियान चलाया गया था. आदेश में कहा गया है कि चार जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक चले अभियान के दौरान अधिकांश ठेला वेंडरों को थाना चौक स्थित त्रिमुहानी के खाली स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था. बावजूद इसके कुछ वेंडर शाम के समय पुनः सड़क किनारे दुकान लगाने लगे हैं.इसी को देखते हुए अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार के नेतृत्व में दो पालियों में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है.पहली पाली सुबह नौ बजे से दस बजे तक और दूसरी पाली शाम छह बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित की गयी है.अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रोहित कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी प्रणव राय, राजस्व पदाधिकारी तौकीर अहमद, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार निराला, नगर प्रबंधक आसिफ सेराज और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.वहीं पुलिस पदाधिकारी के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार, दीवान जाबीर खान, सहायक अवर निरीक्षक अंजनी कुमार, संतोष कुमार, डब्ल्यू कुमार और जितेंद्र कुमार को तैनात किया गया है.प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित अवधि में मुख्य मार्ग पर किसी भी परिस्थिति में ठेला वेंडरों का ठहराव नहीं होने दें. साथ ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि टैक्स दारोगा को अभियान में शामिल कर अवैध अतिक्रमणकारियों से निर्धारित अर्थदंड की राशि वसूल की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >