गुप्ताधाम महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान बेकाबू हुई भीड़, टूटीं सैकड़ों कुर्सियां

कलाकार अंकुश राजा व भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला की प्रस्तुति पर आगे बढ़ने लगे लोग

चेनारी. शनिवार को रामदुलारी गंगा इंटर स्तरीय विद्यालय के प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित गुप्ताधाम महोत्सव में अभिनेता व गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और भोजपुरी सुपरस्टार अंकुश राजा की प्रस्तुति के दौरान भारी अव्यवस्था फैल गयी. रात करीब 8: 30 बजे अंकुश राजा और नौ बजे भोजपुरी अभिनेता व गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू के मंच पर आते ही पंडाल में मौजूद लोगों का उत्साह बेकाबू हो गया और स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी. महोत्सव समिति ने दर्शकों के लिए सैकड़ों कुर्सियां और अलग-अलग ब्लॉक बनाकर व्यवस्था की थी, लेकिन भीड़ अनुमान से कहीं अधिक थी. लोग मंच के नजदीक जाने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे. कई युवा पंडाल के खंभों, रेलिंग और ऊपरी हिस्सों पर चढ़कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, जिससे सुरक्षाकर्मियों की चिंता बढ़ गयी. कार्यक्रम में जगह-जगह पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के द्वारा लोगों से शांति बनाने की अपील की जा रही थी, लेकिन भीड़ इतनी थी कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की बातों को लोग नहीं सुन रहे थे. भीड़ में काबू होते देख एसडीपीओ वन दिलीप कुमार एसडीएम नेहा कुमारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल बैरिकेडिंग के अंदर पहुंचकर लोगों को समझने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान मंच पर आए कलाकार गीत प्रस्तुत करने लगे. तब लोक अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू गायक अंकुश राजा को एक झलक अपने मोबाइल में कैद करने के लिए लोग बैरिकेडिंग से आगे आने का प्रयास करने लगे. उनके इस कदम से भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गयी. आगे बढ़ती भीड़ के दबाव में सैकड़ों कुर्सियां एक के बाद एक टूटती चली गयीं और देखते ही देखते पंडाल में चारों ओर चकनाचूर कुर्सियां बिखर गयीं. मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने कई बार भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की, लेकिन उत्साहित लोग लगातार आगे की ओर धक्का देते रहे. कुछ समय के लिए स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि पंडाल में आवाजाही भी मुश्किल हो गयी थी. भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही पुलिस स्थानीय लोगों के अनुसार पहले अंकुश राजा के कार्यक्रम के दौरान भी कुर्सियां टूटने की घटना हुई शुरू हुई जैसे ही भोजपुरी कलाकार व अभिनेता अरविंद अकेला मंच पर पहुंचे, तो भीड़ बेकाबू हो गयी. इस दौरान एसडीएम नेहा कुमारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अथक प्रयास किया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई घटना न हो, लेकिन कुछ लोगों की वजह से कुछ कुर्सियां टूट गयी हैं. पूर्व के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की मांग थी कि स्थानीय कलाकार को बुलाया जाए लेकिन स्थानीय कलाकार के बुलाने की वजह से भीड़ अनुमान से अधिक जुटी. इसके कारण कुछ लोग हो हंगामा करते रहे और कुर्सियां तोड़ डाली. इसका उद्देश्य आने वाले कार्यक्रमों में ऐसी स्थिति को रोकना और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >