प्रेम प्रसंग मामले में गिरफ्तार युवक की लुधियाना से सासाराम लाने के दौरान तबीयत बिगड़ी

SASARAM NEWS.शिवसागर पुलिस की ओर से लुधियाना से गिरफ्तार कर सासाराम लाने के क्रम में एक आरोपित युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस अभिरक्षा में आरोपित की हालत बिगड़ी, सासाराम सदर अस्पताल में इलाज जारी

शिवसागर.

शिवसागर पुलिस की ओर से लुधियाना से गिरफ्तार कर सासाराम लाने के क्रम में एक आरोपित युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.आरोपित की तबीयत बिगड़ने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयीं. अस्पताल पहुंचे कुछ लोगों ने युवक द्वारा हाथ की नस काटने की बात कही, तो कुछ लोगों ने जहर खाने की आशंका जतायी0. हालांकि पुलिस ने इन सभी बातों से साफ इनकार किया है.जानकारी के अनुसार मेयारी बाजार निवासी स्व. बिनोद साह का 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार पर प्रेम-प्रसंग में लड़की भगाने का आरोप था, जिस मामले में पुलिस उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर सासाराम ला रही थी. इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी.

पुलिस को रास्ते में किसी नशीली दवा का सेवन करने का शक

इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि युवक ने रास्ते में किसी नशीली दवा का सेवन कर लिया हो, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ी. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि युवक की कलाई पर जो जख्म पाया गया है, वह ताजा नहीं बल्कि पुराना प्रतीत होता है. इससे संकेत मिलता है कि उसने पहले भी कलाई काटकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की होगी. पुलिस इस पहलू पर भी गंभीरता से जांच कर रही है.घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल जाकर चिकित्सकों से युवक की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.फिलहाल युवक का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >