फुटबॉल के सेमीफाइनल एक गोल से जीती बिहार की टीम टीम

Sasaram news. न्यू स्टार क्लब सुकहरा डेहरी के तत्वावधान में रविवार को श्रीनगर उच्च माध्यमिक विद्यालय सुकहरा के खेल मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच में बिहार की टीम ने टाइब्रेकर में एक गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया.

श्रीनगर उच्च माध्यमिक विद्यालय सुकहरा के खेल मैदान में हुआ मुकाबला खिलाड़ियों ने टाइब्रेकर में छत्तीसगढ़ की टीम को दी शिकस्त मैन ऑफ दी मैच का खिताब इरफान असरफ उर्फ भोला को मिला फोटो – 4 -सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन करते डॉ शाहरुख खां व अन्य. प्रतिनिधि, काराकाट न्यू स्टार क्लब सुकहरा डेहरी के तत्वावधान में रविवार को श्रीनगर उच्च माध्यमिक विद्यालय सुकहरा के खेल मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच में बिहार की टीम ने टाइब्रेकर में एक गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. मैच का उद्घाटन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ शाहरुख खां, डेहरी पंचायत मुखिया कृष्ण कुमार सिंह, बाराडीह पंचायत मुखिया अफरोज आलम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. उद्घाटन के अवसर पर बीडीसी साजिद अंसारी, वार्ड सदस्य शमीम अली, सीआरपी आशीष रंजन, कार्तिक कुमार गौतम रहे. दोनों टीमों के खिलाड़ियों से बारी-बारी से मुख्य अतिथि अतिथि ने परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया. निर्धारित समय के अनुसार, 80 मिनट का खेल हुआ. दोनों टीमों ने गोल मारने के लिए एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई बार स्ट्राइक की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली. देर शाम तक मैच का आयोजन होता रहा. अंततः टाइब्रेकर से फैसला हुआ. बिहार की टीम एक गोल से विजेता बन फाइनल में प्रवेश कर गयी. निर्णायक की भूमिका में रौशन अली, लाइंसमैन जिरान अली, संदीप कुमार और गोल जज के रूप में एक गोल पोस्ट पर सुनील प्रजापति, दूसरे गोल पोस्ट पर नूर अंसारी थे. मैन ऑफ दी मैच का खिताब बिहार टीम के खिलाड़ी इरफान असरफ उर्फ भोला को वार्ड सदस्य शमीम अली के हाथों दी गया. मैच का कमेंट्री मोहिबुल हक व धनजी पासवान ने बहरीन तरीके से किया. मैच को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ रही. मैच में मुख्य आयोजन की भूमिका में मो. इकबाल, एजाजुल हक, मेराजुल हक, अश्विनी कुमार वर्मा, सहित न्यू स्टार क्लब के सदस्य रहे .मौके पर मंसूर आलम, मंजूर आलम, आफताब आलम, सरयू साह, सुनील कुमार, इमरान सहित कई थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >