SASARAM NEWS.अंचल क्षेत्र के गौरी शंकर मध्य विद्यालय संझौली में लगातार हो रही चोरी और सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटनाओं को लेकर प्रधान शिक्षक ने रविवार को थाने में आवेदन दिया.
असामाजिक तत्वों पर सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप
संझौली.
अंचल क्षेत्र के गौरी शंकर मध्य विद्यालय संझौली में लगातार हो रही चोरी और सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटनाओं को लेकर प्रधान शिक्षक ने रविवार को थाने में आवेदन दिया. विद्यालय के प्रधान शिक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने आवेदन में कहा है कि विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद असामाजिक तत्व विद्यालय परिसर में घुसकर बिजली वायरिंग, वाटर कंटेनर, नल समेत अन्य सरकारी सामानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. विद्यालय में लगे ताले को भी कई बार तोड़ने का प्रयास किया गया है.उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व विद्यालय परिसर में लगे वाटर कंटेनर और चापाकल के हैंडलों को भी तोड़ दिया गया था. इस प्रकार की घटनाओं की सूचना समय-समय पर प्रशासन एवं वरीय अधिकारियों को दी जाती रही है, बावजूद इसके असामाजिक तत्वों की गतिविधियां थम नहीं रही हैं.प्रधान शिक्षक ने पुलिस प्रशासन से विद्यालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.इस संबंध में थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि विद्यालय से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.