Teachers Transfer को लेकर अपडेट, MLC जीवन कुमार बोले- आवेदन के बिना नहीं होगा तबादला

Teachers Transfer : शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल वही शिक्षक स्थानांतरित किए जाएंगे जो आवेदन करेंगे. एमएलसी जीवन कुमार ने शिक्षकों को सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचने और आधिकारिक निर्देशों पर भरोसा करने की सलाह दी है.

Teachers Transfer : सरप्लस शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर शिक्षकों के बीच किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए. शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जो शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन करेंगे, उन्हीं का स्थानांतरण किया जाएगा. बिना आवेदन के किसी शिक्षक का जबरन ट्रांसफर नहीं होगा. यह बात गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी जीवन कुमार ने मंगलवार की शाम प्रभात खबर से विशेष बातचीत में कही. वह रोहतास जिले के दौरे पर पहुंचे थे.

सोशल मीडिया की चर्चाओं पर जताई चिंता

एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि सरप्लस शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर सोशल मीडिया पर जिस तरह की चर्चाएं चल रही हैं, उनमें कोई नया मुद्दा नहीं है. शिक्षा विभाग की ओर से ट्रांसफर की प्रक्रिया पहले ही स्पष्ट की जा चुकी है. इसके बावजूद कुछ लोग अलग-अलग बातें रखकर शिक्षकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं.

आवेदन करने वाले शिक्षकों का ही होगा ट्रांसफर

जीवन कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि जो शिक्षक स्थानांतरण के लिए आवेदन करेंगे, उन्हीं का ट्रांसफर किया जाएगा. जो शिक्षक आवेदन नहीं करेंगे, उनका स्थानांतरण नहीं किया जाएगा. इसलिए शिक्षकों को ट्रांसफर को लेकर किसी तरह की आशंका में रहने की जरूरत नहीं है.

आधिकारिक निर्देशों पर भरोसा करने की अपील

एमएलसी ने शिक्षकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बजाय शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों पर भरोसा करें. उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग की ओर से दी गई जानकारी को ही अंतिम और विश्वसनीय माना जाना चाहिए.

कंटेंट के चक्कर में बढ़ रहा कंफ्यूजन

जीवन कुमार ने कहा कि कई बार लोग कंटेंट बनाने, अपनी पहुंच बढ़ाने और फेस वैल्यू बनाने के चक्कर में ऐसी बयानबाजी करते हैं, जिससे शिक्षकों के बीच अनावश्यक कंफ्यूजन पैदा होता है. उन्होंने शिक्षकों से ऐसी चर्चाओं से बचने की अपील की.

बिना आवेदन जबरन ट्रांसफर नहीं होगा

एमएलसी जीवन कुमार ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया स्पष्ट है. बिना आवेदन किए किसी शिक्षक का जबरन ट्रांसफर नहीं किया जाएगा. उन्होंने शिक्षकों से आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही निर्णय लेने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >