ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी में 12वीं के सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

SASARAM NEWS.सीबीएसइ 12वीं में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में ईश्वर चंद्र विद्यासागर अकादमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह ने की.

सासाराम सदर.

सीबीएसइ 12वीं में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में ईश्वर चंद्र विद्यासागर अकादमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह ने की. इस अवसर पर निदेशक डॉ राजेश नारायण सिंह भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में चेयरमैन ने उत्कृष्ट सफलता पर सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने तीनों संकायों के शीर्ष विद्यार्थियों रौनक कुमार, ईशान कुमार, निष्ठा गोयल, श्रेया कुमारी समेत अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों आशेष कुमार, निशा कुमारी, जिया कुमारी, अनुभव कुमार, निखिल कुमार, क्रिस राज, आर्यन कुमार और सक्षम गुप्ता को भविष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया तथा उनकी सोच और लक्ष्य की सराहना की.समारोह के अंत में चेयरमैन और निदेशक ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, मेडल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.मौके पर प्राचार्य राजीव रंजन, प्रशासक प्रदीप कुमार, संयोजक रामलाल सिंह, वरीय शिक्षक विकास तिवारी, पूनम कुमारी, सेजल, आफरीन, अभिभावक और मीडिया कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >