डेहरी नगर शहर के थाना चौक से आंबेडकर चौक तक रोड के पर लगने वाले स्थायी व अस्थायी दुकानदारो पर कार्रवाई को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने नप इओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया था. टीम को अनुमंडल प्रशासन ने चिन्हित कर सड़क के किनारे से ठेला दुकानदारों को हटा लगाने के लिए के लिए जिम्मेवारी दी गयी थी. लगभग शाम चार बजे से रात आठ बजे तक प्रतिनियुक्त अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी है.
अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं हो रही ठोस कार्रवाई
लेकिन प्रतिनियुक्त अधिकारी कुछ देर रहते है.उसके बाद चले जाते है.इन अधिकारियों व पुलिस को देख दुकानदारों ठेला लेकर प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर चले आते है.लेकिन अधिकारियों के जाते सडक पर अपना ठेला लगा देते है.फिर उसी तरह सडक पर अतिक्रमण शुरू हो जाता है.अतिक्रमण रोकने को लेकर पुलिस व प्रशासन को जद्दोजहद करना पड रहा है.सडक पर दुकान लगा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के कार्रवाई का थोडा सा भय नहीं है.ऐसे अतिक्रमणकारियो पर प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई की जरूरत है.ताकि सडक पर दुकान लगाने की दुबार कोशिश नहीं करे.
