सासाराम: उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में SP जैन कॉलेज में 8वें दिन भी जोरदार प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर धरने पर बैठे शिक्षक व कर्मचारी

सासाराम के एसपी जैन कॉलेज में उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में शिक्षकों और कर्मचारियों का आठवें दिन भी काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन जारी है.

Rohtas News: रोहतास जिला मुख्यालय स्थित शांति प्रसाद जैन (एसपी जैन) कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को लगातार आठवें दिन भी प्रस्तावित बिहार सरकार उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा. महासंघ फुटाब (FUTAB) एवं फुस्टाब (FUSTAB) के राज्यव्यापी आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन में कॉलेज के सभी प्राध्यापकों और कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बांह पर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया.

ससमय वेतन और पेंशन भुगतान की भी उठी मांग

विरोध प्रदर्शन के तहत कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपराह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक कॉलेज परिसर में एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया. धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने राज्य सरकार की नीतियों और प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में जमकर नारेबाजी की.

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित अधिनियम के प्रावधान विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमला हैं. इसके साथ ही संघर्ष मोर्चा ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के बकाया वेतन और पेंशन का ससमय नियमित भुगतान करने की भी प्रमुख मांग उठाई.

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रहे शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षक संघ की ओर से डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, डॉ. रौशन कुमार, डॉ. स्वदेश कुमार, डॉ. अतिबला सिंह, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. श्याम राज यादव, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. हरिओम नागर, डॉ. संजय कुमार, डॉ. कुमारी आभा, डॉ. शोभा कुमारी, डॉ. उज्ज्वल कांति घोषाल, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. श्वेता, डॉ. सुगंधा, डॉ. संगीता कुशवाहा, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. विनोद कुमार सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

वहीं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की तरफ से उमेश कुमार, अरविंद कुमार, अविनाश कुमार, नीरज कुमार, ज्ञान बहादुर सिंह, ओम प्रकाश, वसी अहमद, दीपक कुमार, मनोज कुमार, रोहित रंजन और विष्णु समेत बड़ी संख्या में कर्मी शामिल हुए. संघर्ष मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.

Also Read: रोहतास: जर्जर किचन शेड में डर के साए में खाना बनाने को मजबूर रसोइया, मध्य विद्यालय दहियाडी में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >