सासाराम के सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश कुमार सिंह का निधन, शोक की लहर

Brajesh Kumar Singh passes away : अकोढ़ीगोला के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और मत्स्यजीवी समिति के मंत्री ब्रजेश कुमार सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Brajesh Kumar Singh passes away : सासाराम के अकोढ़ीगोला प्रखंड अंतर्गत तेतराढ़ निवासी ब्रजेश कुमार सिंह का शनिवार को निधन हो गया. वे प्रखंड मत्स्यजीवी समिति में मंत्री सह कोषाध्यक्ष तथा कन्या विद्यालय तेतराढ़ के सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके थे. उनके निधन से क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है.

सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में रहे सक्रिय

ब्रजेश कुमार सिंह लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे. उन्हें बेबाक, स्पष्ट वक्ता और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था. स्थानीय लोगों के अनुसार वे सामाजिक समरसता, जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे.

बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में बनाई पहचान

क्षेत्र के लोगों ने उन्हें कर्मठ, उदार और निडर व्यक्तित्व का धनी बताया. राजनीति और शास्त्रों की अच्छी समझ रखने वाले ब्रजेश कुमार सिंह अपनी राजनीतिक सूझबूझ और सामाजिक सरोकारों के कारण अलग पहचान रखते थे. उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है.

अंतिम दर्शन के दौरान उमड़े सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता

उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, शशिभूषण राय, बिरकेश्वर पांडेय, रमेश सिंह, पूर्व मुखिया बिपिन बिहारी गुप्ता, जदयू नेता अशोक चंद्रवंशी, भुनेश्वर चौबे, अशर्फीलाल राम, धर्मेंद्र सिंह, ओम प्रकाश प्रसाद, गुमान सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : सासाराम के एसपी जैन महाविद्यालय का 76वां स्थापना दिवस मनाया गया, एम.एड. और नए रोजगारपरक कोर्स शुरू करने की तैयारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >