रोहतास: स्मार्ट किड्स ब्लॉसम्स स्कूल में देशभक्ति की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभाओं को मिला सम्मान

सासाराम के स्मार्ट किड्स ब्लॉसम्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

Rohtas News : स्मार्ट किड्स ब्लॉसम्स स्कूल, पठान टोली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुति देकर समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया.

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनन्या कौर, पल्लवी कुमारी, शिवांश राज, अनुज कुमार, दिव्या कुमारी, आर्यन कुमार, विजय कुमार, छाया कुमारी, सुहानी कुमारी, निभा कुमारी, स्वाति कुमारी, आकांक्षा कुमारी, रिया कुमारी और जानकी कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं जया कुमारी, सौम्या राज, स्वाति कुमारी और मुश्फेका शाद ने भाषण, जसमीत कौर, सिमरन कौर व नमन कुमार ने संगीत तथा साहिल कुमार, अजीत मौर्य, अमन राज, अंशुल कुमार, रूपेश राज, आदित्य राज, संस्कार कुमार व हिमांशु कुमार ने नाटक प्रस्तुत किया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

समारोह में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को जगन्नाथ सिंह, साइंस एग्जीबिशन के विजेताओं को नीलम शर्मा और मीनिंग कंपटीशन के विजेताओं को सुनील कुमार चौधरी ने पुरस्कृत किया. जीके क्विज के विजेताओं को संतोष कुमार ने सम्मानित किया. कक्षा एक से आठ तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

शिक्षकों ने संभाली कार्यक्रम की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का मंच संचालन हसन जमाल और शैबान आलम ने किया, जबकि व्यवस्था की जिम्मेदारी अमर विजय और नैंसी कुमारी ने संभाली. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी सृष्टि चौधरी ने करायी. निदेशक पूजा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की मौजूदगी रही. समारोह के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >