रोहतास के डेहरी ऑन सोन से मनोज उपाध्याय की रिपोर्ट
Sasaram News : नगर थाना में मुहर्रम त्योहार को लेकर बुधवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा एवं एसपी रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के बाद शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया.
लोगों ने समस्याओं से कराया अवगत
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने शहर की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने लोगों से मुहर्रम का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की.
एसपी रौशन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट न करें, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित न हो. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : बक्सर में आंधी-बारिश का कहर: रघुनाथपुर-टुड़ीगंज के बीच ट्रैक पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रहा रेल परिचालन
