तीन जुलाई को प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे वरिष्ठ नागरिक

Sasaram News.नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की स्थानीय प्रखंड कार्यालय पर लंबित मांगों को लेकर तीन जुलाई को प्रस्तावित धरना की तैयारियों को ले शुक्रवार को देवडीही पंचायत भवन में संघ की बैठक हुयी.

चेनारी.

नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की स्थानीय प्रखंड कार्यालय पर लंबित मांगों को लेकर तीन जुलाई को प्रस्तावित धरना की तैयारियों को ले शुक्रवार को देवडीही पंचायत भवन में संघ की बैठक हुयी. जिसमें प्रखंड सचिव बिहारीलाल पाल ने बताया कि वृद्धजन, विधवा व दिव्यांग पेंशन की राशि चार सौ रुपये से बढ़ाकर दो हजार करवाने सहित वरिष्ठ नागरिकों की अन्य लंबित मांगों को ले तीन जुलाई को प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. पंचायत स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है. आंदोलन की सूचना बीडीओ, सीओ, एसडीएम, डीएम व चेनारी थानाध्यक्ष को दी जा रही है. कार्यक्रम में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी भाग लेंगे.बैठक में सत्या पांडेय, शिवपूजन बिन्द, बिहारीलाल पाल, कन्हैया बिन्द, विमल पांडेय,जैसू बिन्द, रामगहन सिह,राजाराम बिन्द,केशर बिन्द,रामजग पाल, दामोदर पाल,जगदीश बिन्द, शिवकुमार बिन्द,जीवुत बिन्द आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >