दुर्गापूजा पंडालों में लगा बिजली विभाग का सेल्फी प्वाइंट

SASARAM NEWS.मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम के 2.54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है. शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ता इस योजना के दायरे में हैं, जिनका बिजली बिल शून्य आ रहा है.

प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम के 2.54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है. शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ता इस योजना के दायरे में हैं, जिनका बिजली बिल शून्य आ रहा है. विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम ब्रवीम ने बताया कि शहरी क्षेत्र में प्रति यूनिट बिजली शुल्क 5.52 रुपये और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 2.45 रुपये निर्धारित है. सरकार की घोषणा के बाद जुलाई माह से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और जागरूकता के लिए 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है . इसके तहत सोमवार को प्रमंडल के सभी 14 प्रशाखाओं में दुर्गा पूजा पंडालों और उत्सव स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट, कैनोपी, सूचना स्टॉल और फ्लेक्स पोस्टर के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया. साथ ही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में भी जानकारी दी गयी. विद्युत विभाग द्वारा सेवा पखवारा के दौरान विभिन्न स्तरों पर शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के लाभ और बिजली से संबंधित सेवाओं की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो, यह विभाग की प्राथमिकता है. कंपनी मुख्यालय के निर्देश पर 26 से 28 सितंबर तक गांवों, टोलों और मोहल्लों में मोबाइल वैन और माइकिंग के जरिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया . उपभोक्ताओं को विद्युत सुरक्षा, योजनाओं की जानकारी और साइबर ठगी से बचाव संबंधी संदेश भी दिये गये . 27 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों और प्रमंडल कार्यालयों में शिविर लगाकर 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी लगभग 50 से 100 उपभोक्ताओं को बिल वितरण किया गया. राज्य सरकार की ओर से सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छतों पर निःशुल्क सौर संयंत्र लगाने की योजना भी चलायी जा रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >