कोचस में स्कूली बच्चों से भरी बस गड्ढे में पलटी, चालक घायल, कई बच्चों को आई चोट

कोचस में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इस दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ बच्चों को भी मामूली चोटें आईं. घटना के बाद अभिभावकों में हड़कंप मच गया.

School Bus Carrying Children Overturns : रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. जलालपुर गांव के समीप स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ स्कूली बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बस में सवार बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल चालक को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया.

जलालपुर गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह डीपीएस स्कूल की बस बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी. इसी दौरान जलालपुर गांव के समीप अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने गड्ढे में जाकर पलट गई.

बस पलटते ही उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला.

Sasaram News : चालक की हालत गंभीर, बच्चों को आई हल्की चोट

इस दुर्घटना में बस चालक इंदल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल चालक बाराडीह टोला निवासी बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

वहीं, हादसे में कुछ स्कूली बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं. बच्चों का भी निजी अस्पताल में इलाज कराया गया. राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी.

अभिभावकों में मचा हड़कंप

स्कूली बस पलटने की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में अभिभावक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अपने बच्चों की जानकारी ली.

बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली और उन्हें अपने साथ घर वापस ले गए.

फिलहाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि सड़क की स्थिति और बस के अनियंत्रित होने की वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >