रोहतास: बभनौल अड्डा के पास अनियंत्रित हुई बाइक, सड़क पर गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

कोचस के डीएवी स्कूल में अग्निशमन विभाग द्वारा आयोजित अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल में छात्रों को आग लगने की स्थिति में बचाव के गुर सिखाए गए। आपातकालीन निकास, धुएं से बचाव और आग लगने पर तुरंत क्या करें, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई।

Rohtas News : दावथ थाना क्षेत्र के बभनौल अड्डा के समीप मंगलवार की सुबह बाइक अनियंत्रित होने से उस पर सवार एक महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान रूबी खातून के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस की 112 आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दावथ पहुंचाया.

ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

घायल महिला के पति मो. मोसाऊअर कवि ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बक्सर जिले के मठीला स्थित ससुराल से बाइक पर अपने गांव सखरा (रोहतास) लौट रहे थे. इसी दौरान बभनौल अड्डा के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

सीएचसी दावथ में चिकित्सक डॉ. विकास कुमार ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, सासाराम रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद तत्काल राहत एवं उपचार उपलब्ध कराया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Om prakash gond

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >