इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी ‘जनरल बोगी’, चार सवारियों संग महिला बेखौफ; ट्रैफिक नियमों को दे रही चुनौती

सासाराम में एक महिला इलेक्ट्रिक स्कूटी पर चार सवारियों के साथ बिना हेलमेट सड़क पर चलती नजर आई. व्यस्त मार्ग पर यह लापरवाही ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी है. घटना के दौरान कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. इससे सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Sasaram Traffic Violation : रोहतास जिले के सासाराम में गुरुवार को यातायात नियमों की खुली अनदेखी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. कलेक्ट्रेट के सामने पुरानी जीटी रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर एक महिला इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाती नजर आई, जिस पर कुल चार लोग सवार थे. हैरानी की बात यह रही कि स्कूटी चला रही महिला ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था, जबकि उसके साथ अन्य सवारियां भी बिना किसी सुरक्षा के बैठी थीं.

लोगों के अनुसार स्कूटी पर क्षमता से अधिक सवारी होने के बावजूद वाहन तेज रफ्तार में सड़क पर चलता रहा. इस दौरान आसपास ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी भी बताई जा रही है, लेकिन किसी प्रकार की रोक-टोक या कार्रवाई नहीं होने से लोगों के बीच चर्चा और नाराजगी का माहौल बन गया. यह दृश्य न केवल नियमों की अनदेखी को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि निगरानी व्यवस्था कितनी कमजोर पड़ रही है.

Sasaram News: सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा, नियमों की उड़ रही धज्जियां

यातायात नियमों के अनुसार दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को बैठाना और बिना हेलमेट वाहन चलाना दंडनीय अपराध है. इसके बावजूद खुलेआम इस तरह का जोखिम भरा कदम उठाया जाना चिंता का विषय है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में ऐसे मामले अब आम होते जा रहे हैं, लेकिन उन पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोगों के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने ट्रैफिक विभाग से मांग की है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाए.

Traffic Rules Violation : प्रशासन की भूमिका पर सवाल, कार्रवाई की मांग तेज

घटना के बाद लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जब व्यस्त सड़क पर इस तरह की घटना हो सकती है और कोई कार्रवाई नहीं होती, तो यह व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाता है. यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं बरती गई, तो भविष्य में सड़क हादसों की संख्या बढ़ सकती है.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क पर अनुशासन बना रहे और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

सासाराम की यह घटना एक चेतावनी है कि यदि यातायात नियमों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो इसके परिणाम घातक हो सकते हैं. अब जरूरत है सख्त निगरानी, त्वरित कार्रवाई और लोगों में जागरूकता बढ़ाने की, ताकि इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाई जा सके.

Also Read: सासाराम: कोचस में दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे दबकर 16 साल के किशोर की मौत, NH 319 पर 4 घंटे जाम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pramod kr srivastav

Published by: Raginisharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >