Road Accident: 44 तीर्थयात्रियों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, पिंडदान के लिए राजस्थान से जा रहे थे गया

Road Accident: बिहार के सासाराम में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस ने टक्कर मार दी. इस भयानक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

Road Accident, चेनारी/सासाराम ग्रामीण. चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद में एनएच-19 पर सोमवार की अहले सुबह करीब पांच बजे तीर्थयात्रियों से भरी बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. इससे राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गयी व 19 लोग जख्मी हो गये. मृतकों की पहचान राजस्थान के झालावाड़ जिले के कोटरा गांव निवासी देवी सिंह के 50 वर्षीय बेटे गोवर्धन सिंह, रंजीत सिंह के 55 वर्षीय बेटे नरेंद्र सिंह और बालू सिंह के रूप में की गयी. तीनों एक ही परिवार के थे.

इतने लोग घायल

घायलों में राजस्थान के खेराबाद निवासी मोती लाल के बेटे देवी लाल, झालवाड़ा निवासी बालू सिंह के बेटे नारायण सिंह, दिलीप सिंह की 55 वर्षीया पत्नी नुम्मु कुंवर, जालिम सिंह, मगन सिंह के बेटे दिलीप सिंह, हरमीत सिंह के 60 वर्षीय बेटे बालू सिंह, बगूसंता कुंवर, नागेश बाई, ब्रजराज, फतेह सिंह, मनाज बाई, सावन भोर बाई, विमल कोर, गुड्डी बाई, रतन बाई, लाल कुंवर, गोपाल सिंह, अनीता कुंवर, राजेंद्र सिंह व सिकंदरा हुसैन शामिल हैं.

बस से पिंडदान के लिए जा रहे थे गया

बस सवार दारा सिंह ने बताया कि कोटरा के 44 लोग बस से पिंडदान के लिए गया जा रहे थे. बनारस से काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद बस गया के लिए निकली थी. इस दौरान सबराबाद के समीप बस ने सड़क के बायें किनारे चीनी लदे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी. आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने कुछ घायलों को सीएचसी शिवसागर, तो कुछ लोगों को सदर अस्पताल, सासाराम पहुंचाया. इस संबंध में चेनारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पोस्टमार्टम करा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें: October Holiday: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल और बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Teacher Salary: शिक्षकों के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, कल से नया नियम लागू, ऐसे बनेगी हाजिरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >