sasaram news :सासाराम. सासाराम के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए प्रबंधन समितियों ने सोमवार, 22 जून के लिए समय-सारणी जारी की है. श्रद्धालुओं को निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की सुविधा मिलेगी.
- मां ताराचंडी धाम: प्रातः 4:00 बजे मंदिर खुलेगा. दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. पुनः दोपहर 1:00 से रात्रि 9:00 बजे तक दर्शन होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक होगा.
- सोनवागढ़ (बुढ़वा महादेव): प्रातः 4:00 से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक होगा.
- महावीर मंदिर (गौरक्षणी): प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे बंद होगा. दोपहर 1:00 से रात्रि 9:00 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी.
- सोमनाथ मंदिर: प्रातः 4:00 से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक होगा.
- गायत्री मंदिर: प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक होगा. संध्या आरती 6:30 बजे होगी और रात्रि 8:30 बजे पट बंद होगा.
- बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर (तकिया): प्रातः 4:30 से रात्रि 8:30 बजे तक खुलेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक होगा. शाम 6:00 से 8:00 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा.
