रोहतास में जनस्वास्थ्य की पहल, HIV- हेपेटाइटिस समेत कई बीमारियों की जांच अभियान शुरू

Sasaram News: रोहतास जिले में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस की जांच के लिए समेकित स्वास्थ्य शिविर अभियान की शुरुआत हुई. 16 सितंबर तक विभिन्न प्रखंडों में शिविर लगाए जाएंगे.

Sasaram News:(जितेंद्र कुमार पासवान) रोहतास जिले में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस की जांच के लिए बुधवार से समेकित स्वास्थ्य शिविर अभियान की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. मनीराज रंजन, एसीएमओ डॉ. पुष्कर, सीडीओ डॉ. राजीव रंजन, डीपीएम अजय कुमार एवं डीपीसी संजीव कुमार मधुकर ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया.

89 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जाएंगे शिविर
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल 89 हॉटस्पॉट केंद्रों की पहचान की गई है, जहां विशेष जांच शिविर लगाए जाएंगे. बिहार एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा चयनित संस्था ‘नर्मदा’ को जिले में कुल 109 शिविर आयोजित करने का लक्ष्य दिया गया है. इसके लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार किया गया है और सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से शिविर लगाए जाएंगे.

नि:शुल्क होगी सभी जरूरी जांच
इन शिविरों में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस की जांच नि:शुल्क की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर जांच कराने की अपील की है.

संक्रमित पाए जाने पर मिलेगा उपचार
जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति एचआईवी संक्रमित पाया जाता है, तो उसे आगे के उपचार और परामर्श के लिए एआरटी सेंटर, सासाराम तथा सदर अस्पताल से जोड़ा जाएगा, जहां उसका नियमित इलाज सुनिश्चित किया जाएगा.

स्वास्थ्यकर्मियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर नर्मदा संस्था के अरविंद पांडेय सहित सदर अस्पताल के कई स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read: रामगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद गिरफ्तारी की मांग में परिजनों ने किया सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >