रोहतास में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज; खिलाड़ियों में उत्साह

Sasaram News: रोहतास जिले के कोचस प्रखंड अंतर्गत कोथुआं गांव में तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया.

Sasaram News:(रमेश कुमार पाण्डेय) रोहतास जिले के कोचस प्रखंड की अगरसीडिहरा पंचायत अंतर्गत कोथुआं गांव में रविवार देर रात कोथुआं प्रीमियम लीग के बैनर तले तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया.

जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

टूर्नामेंट का उद्घाटन नीलम पटेल, कमलाकांत पाण्डेय और अजय तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया.

खेल भावना से खेलने की अपील

उद्घाटन समारोह के दौरान पैक्स अध्यक्ष अजय तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए. उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है. वहीं मुखिया कमलाकांत पाण्डेय ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और पहचान देने की है.

छह टीमें ले रही हैं हिस्सा

इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. सभी मुकाबले आठ-आठ ओवर के खेले जा रहे हैं. पहले मुकाबले में पाण्डेयपुर टीम के कप्तान अंशु कुमार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. इसके बाद चड़ुई टीम के कप्तान संदीप पासवान ने बल्लेबाजी के लिए अपनी टीम को मैदान में उतारा.

आयोजन समिति की रही अहम भूमिका

टूर्नामेंट के आयोजन में प्रिंस पाण्डेय और चंदन पासवान की प्रमुख भूमिका रही. वहीं मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी कालिका तिवारी और सोनू पासवान ने निभाई. कमेंट्री का जिम्मा चंदन शर्मा और गणेश जायसवाल संभाल रहे थे.

बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

कार्यक्रम में अखिलेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू, अरुण पाण्डेय, अंकित पासवान, रामविलास पाण्डेय और रंजन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे.

Also Read:आरा में युवक का शव बगीचे से बरामद, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >