सासाराम में आज मॉनसून दिखाएगा तेवर: बारिश के साथ भारी वज्रपात का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

SASARAM NEWS: रविवार को रोहतास जिले में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है. दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश और गरज-चमक (वज्रपात) की भी संभावना है.

SASARAM NEWS: सासाराम (जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट): रविवार को रोहतास जिले में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है. दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश और गरज-चमक (वज्रपात) की भी संभावना है. बिहार के लिए मौसम विभाग ने 5 जुलाई को बारिश और आंधी-तूफान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

रोहतास मौसम पूर्वानुमान

मौसम: बादल छाए रहेंगे, रुक-रुक कर बारिश की संभावना

गरज-चमक: वज्रपात की आशंका

अधिकतम तापमान: लगभग 31°C

न्यूनतम तापमान: लगभग 24–25°C

हवा की गति: 10–20 किमी/घंटा

आर्द्रता: 80% से अधिक रहने की संभावना 

सलाह

किसान और आम नागरिक बारिश एवं वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें.आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >