रोहतास : डेहरी में शादीशुदा प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, दोनों के हैं बच्चे

रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर शाम एक शादीशुदा प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी और उनके शव क्षत-विक्षत हो गये.

Sasaram News : रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर शाम एक शादीशुदा प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना डीएफसीसी ट्रैक के पिलर संख्या 2/33 और 2/35 के बीच की है. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी और उनके शव क्षत-विक्षत हो गये. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और डालमियानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया. मृतकों की पहचान सासाराम के करवंदिया घटमापुर निवासी लालमोहन सिंह के 29 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार और तिलौथू थाना क्षेत्र के चितौली पंचायत स्थित नैका गांव निवासी राकेश राज की 30 वर्षीय पत्नी निक्की देवी के रूप में हुई है. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों पहले से शादीशुदा थे. मृतक सुभाष कोल्ड ड्रिंक का व्यवसाय करता था और उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. वहीं, मृतक महिला निक्की देवी की शादी भी कई साल पहले हो चुकी थी और उसके भी दो बच्चे हैं. 

पारिवारिक दबाव और पुराना परिचय बनी वजह

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच शादी से पहले से ही परिचय और प्रेम प्रसंग था. सुभाष अपने कोल्ड ड्रिंक के कारोबार के सिलसिले में अक्सर तिलौथू बाजार आता था, जहां निक्की का मायका है. यहीं दोनों की पहचान हुई थी. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवारों की असहमति के कारण दोनों की शादी अलग-अलग जगह कर दी गयी. शादी के बाद कुछ सालों तक दोनों में संपर्क नहीं रहा, लेकिन हाल ही में तिलौथू बाजार में फिर से मुलाकात होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी. जब दोनों परिवारों को इस बात की भनक लगी, तो उन पर दबाव बनाया जाने लगा. माना जा रहा है कि इसी दबाव और सामाजिक बंदिशों के चलते दोनों ने यह कदम उठाया.

मामले की जांच जारी

डालमियानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गयी है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. फिलहाल दोनों पक्षों के परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >