SASARAM NEWS : सासाराम (पुनीत पांडेय): जिले के विभिन्न मंडियों में खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी हुई है. वहीं, हरी सब्जियों का दामों में भी किसी प्रकार का इजाफा नहीं हो रहा है. हालांकि, बाजार में इन दिनों परवल का रेट परवान पर है. परवल 80 रुपये किलो बिक रहा है. इसके साथ भिंडी 20 रुपये किलो, नेनुआ 20 रुपये किलो, करेली 25 रुपये किलो, लौकी 25 रुपये किलो. फल मंडी में सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 170 रुपये प्रति किलो और आम 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.अनाज मंडी की बात करें तो कतरनी चावल 4100 रुपये प्रति क्विंटल, नाटी मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 रुपये प्रति किलो और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है. तेल के दामों में भी स्थिरता देखी गयी है, जहां सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है. सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है.
फल मंडी
सेब- 200 रुपये किलो
केला – 60 रुपये दर्जन
आम – 60 रुपये किलो
अनाज मंडी
कतरनी चावल – 4100 रुपये क्विंटल
चिंटू चावल – 5400 रुपये क्विंटल
श्रीराम चावल –5600 रूपये क्विंटल
अरहर दाल – 110 रुपये किलो
मसूर दाल – 70 रुपये किलो
चना दाल – 70 रुपये किलो
मूंग दाल – 105 रुपये/किलो
सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो
रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो
आलू – 650–700 रुपये क्विंटल
भिंडी-20 रुपये किलो
नेनुआ- 20 रुपये किलो
लौकी – 25 रुपये किलो
खीरा- 20 रुपए किलो
परवल – 80 रुपये किलो
