Sasaram news: रोहतास जिला के सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट. रोहतास जिले में 22 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि दिन के समय उमस और गर्मी का असर बना रहेगा. जिले में अधिकतम तापमान करीब 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की संभावना सीमित रह सकती है. कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है. हवा की गति सामान्य रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है. किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए खेती से जुड़े कार्य करने की सलाह दी गई है. मौसम में बदलाव और मानसून की सक्रियता के साथ आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है.
आज का मौसम : रोहतास में छाये रहेंगे बादल, गर्मी से राहत की उम्मीद
Sasaram news: रोहतास जिले में 22 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.
तलाब.