Sasaram News : रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने शनिवार को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त द्वितीय अपील एवं सेवा शिकायत निवारण अधिनियम के प्रथम अपील मामलों की सुनवाई करते हुए 16 मामलों का निष्पादन किया. वहीं शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
34 अपील मामलों की हुई सुनवाई
सुनवाई के दौरान लोक शिकायत निवारण की 31 द्वितीय अपील तथा सेवा शिकायत निवारण की तीन प्रथम अपील पर विस्तृत विचार किया गया. लोक प्राधिकार एवं सेवा प्राधिकार की ओर से प्रस्तुत अनुपालन प्रतिवेदन का परीक्षण किया गया और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आवश्यक निर्देश जारी किए गए.
इन शिकायतों का हुआ निस्तारण
डीएम ने सत्यनारायण पासवान, फुलेन्द्र प्रसाद पासवान, प्रमोद प्रसाद, कार्लिन सर्वहारा, सुदर्शन बिंद, श्याम सुंदर तिवारी, श्याम लाल राम एवं ग्रामीण जनता, श्रीहरि कुमार, शशिकांत सुलभ, कृष्णानंद चौधरी, मिथिलेश्वर तिवारी, शशि रंजन, संदीप कुमार, मो. नासिर खान, देवेन्द्रनाथ पंडित और रीता कुमारी की शिकायतों का निराकरण करते हुए मामलों का निष्पादन किया.
लंबित मामलों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
जिन मामलों का निष्पादन नहीं हो सका, उनमें डीएम ने संबंधित लोक प्राधिकार को अगली निर्धारित तिथि पर अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया. साथ ही सभी विभागों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
सुनवाई में जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, लघु सिंचाई प्रमंडल के प्रभारी कार्यपालक अभियंता, अग्रणी बैंक प्रबंधक, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम व बिक्रमगंज, चकबंदी पदाधिकारी शिवसागर एवं करगहर, भूमि सुधार उप समाहर्ता डिहरी तथा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम के कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
