सासाराम में गणेश महायज्ञ में गूंजे जयकारे, प्रवचन और आकर्षक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

सासाराम के गणेश महायज्ञ में भजनों की धूम रही. साधु-संतों ने भक्ति और सदाचार का महत्व बताया. श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना.

Sasaram News : शहर के जानी बाजार गुरुद्वारा रोड स्थित गणेश महावीर मंदिर में आयोजित गणेश महायज्ञ के दौरान मंगलवार की देर रात तक प्रवचन और आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति होती रही. धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गणेश के जयकारे लगाए. इससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा.

साधु-संतों ने बताया भक्ति और सदाचार का महत्व

गणेश महायज्ञ में दूर-दराज से पहुंचे साधु-संतों ने श्रद्धालुओं को प्रवचन के माध्यम से धर्म, भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन के महत्व की जानकारी दी. संतों के प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए. भक्तों ने प्रवचन की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक ज्ञान और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया.

धार्मिक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी. कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे. देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा.

सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धालुओं ने की पूजा

गणेश महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. भक्तों ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.

ALSO READ : रोहतास: करगहर की शालू सिंह ने गतका में हासिल किया राष्ट्रीय चैंपियनशिप का टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >