रोहतास में दर्दनाक हादसा, हाइवा की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, ट्रक खलासी भी घायल

Sasaram Accident News:( रोहतास में आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की हाइवा से कुचलकर मौत हो गई. घटना में ट्रक का खलासी भी घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है.

Sasaram Accident News:(अशोक सिंह) रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर उसरांव पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर जुट गए.

मृतक की पहचान नहीं हो सकी

पुलिस के अनुसार, अब तक मृतक अधेड़ व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा जा रहा है, ताकि पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

ट्रक का खलासी भी घायल

इस हादसे में हाइवा ट्रक का खलासी भी घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है.

वाहन जब्त, जांच जारी

दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद हाइवा को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ और जिम्मेदारी किसकी है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. उन्होंने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read: हथियार का भय दिखा मारपीट व नकद छीनने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >