15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका, इस पोर्टल से जुड़कर मिलेंगे कई फायदे; जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

रोहतास के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण शुरू. सरकारी योजनाओं, कौशल विकास और स्वयंसेवा के अवसरों का उठाएं लाभ. आज ही रजिस्टर करें.

My Bharat Portal Registration: रोहतास के युवाओं के लिए सरकारी योजनाओं, कौशल विकास और स्वयंसेवा से जुड़ने का एक नया रास्ता खुल रहा है. जिले में ‘मेरा युवा भारत’ यानी ‘माय भारत’ पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. खास बात यह है कि इस डिजिटल मंच के जरिए 15 से 29 वर्ष के युवाओं को कई तरह के अवसर एक ही जगह मिल सकेंगे.

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल मंच से जोड़कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. इसके जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ युवाओं को कौशल विकास, खेल, स्वयंसेवा और नेतृत्व निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

पोर्टल से जुड़कर युवाओं को क्या मिलेगा?

माय भारत केंद्र, रोहतास की जिला युवा अधिकारी कोमल निगम ने बताया कि यह युवाओं के लिए महत्वपूर्ण डिजिटल मंच है. पोर्टल के माध्यम से युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी सीधे मिल सकेगी.

इसके अलावा युवा स्वयंसेवा, खेल गतिविधियों, कौशल विकास और नेतृत्व निर्माण से जुड़े अवसरों का भी लाभ उठा सकेंगे. इसका फायदा खास तौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को मिल सकता है.

सिर्फ मौका नहीं, अनुभव और प्रमाणपत्र भी

माय भारत पोर्टल से जुड़ने का एक और फायदा यह है कि युवा सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकेंगे. अलग-अलग गतिविधियों में भागीदारी से उन्हें व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा.

इन गतिविधियों में भाग लेने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र भी मिल सकता है. इससे उनके अंदर नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी.

माय भारत पोर्टल के लिए जागरूकता कार्यक्रम में शामिल युवा | Prabhat Khabar Network

स्कूल-कॉलेज और युवा मंडलों से भी अपील

जिला युवा अधिकारी कोमल निगम ने रोहतास के स्कूल-कॉलेजों, युवा मंडलों और जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है.

उन्होंने अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक इस मंच से मिलने वाले अवसरों की जानकारी पहुंचाई जा सके.

युवाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है माय भारत पोर्टल?

  • सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी
  • कौशल विकास से जुड़े अवसर
  • स्वयंसेवा और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी
  • खेल गतिविधियों से जुड़ने का मौका
  • नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर
  • गतिविधियों में भागीदारी पर प्रमाणपत्र मिलने की संभावना
  • व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर

Also Read: रोहतास: कुम्हऊ ओवरब्रिज के पास दंपती से पर्स झपटकर भागे थे बाइक सवार, 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >