‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम में उमड़ी फरियादियों की भीड़, जन समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम सख्त

Rohtas News: रोहतास के सासाराम स्थित समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद, जल निकासी, पेंशन, बिजली और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं. जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Rohtas News (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट): सासाराम समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए.

भूमि विवाद के सबसे ज्यादा मामले आए

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्रशासन के समक्ष रखा. इसके अलावा कई ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनके घरों के निकास मार्ग तथा सरकारी अनाबाद सर्वसाधारण गली में बहने वाली नालियों को कुछ लोगों द्वारा जबरन बंद कर दिया गया है, जिससे आवागमन और जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्थल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी

जनता दरबार में प्राप्त अन्य शिकायतों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित मामले शामिल रहे जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

समस्याओं का त्वरित समाधान ही कार्यक्रम का उद्देश्य

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने कहा कि ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराना है. जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं.

Also Read: रोहतास में सवारी ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, वाहन समेत मोबाइल-नगदी लेकर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >