रोहतास में फिर करंट ने ली जान, सात दिनों में दूसरी दर्दनाक घटना

Rohtas News: रोहतास नगर पंचायत में एक सप्ताह के भीतर करंट लगने से दूसरी मौत होने से इलाके में दहशत का माहौल है. बुधवार को भट्ठी मोहल्ला निवासी सफीक खान की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि कुछ दिन पहले ही पटखोलिया में एक अन्य व्यक्ति की जान गई थी.

Rohtas News (अकबरपुर से रजी अहमद खान की रिपोर्ट): बीते 21 मई को रोहतास नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात पटखोलिया के रहने वाले किशुन पांडे का 40 वर्षीय पुत्र ब्रिज बिहारी पांडे को करंट लगने से मौत हो गई थी. अभी उनकी चिता की आग शांत भी नहीं हुई थी कि बुधवार को बिजली के करंट से ही वार्ड नंबर पांच भट्ठी मोहल्ला के निवासी स्व. राजा खान के 55 वर्षीय पुत्र सफीक खान की मृत्यु हो गई.

रास्ते में तोड़ा दम

ग्रामीणों ने करंट लगने के बाद सफीक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में इलाज के लिए ले गए, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन सफीक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक अपने पीछे चार पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गए, जिसमें तीन पुत्र एवं एक पुत्री की शादी अभी नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों ने जताया दुख

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और वह प्लंमबरिंग का काम किया करते थे. इसके साथ ही वह इलाके में चापकल के बहुत अच्छे मिस्त्री माने जाते थे. उनकी मौत की खबर सुनने के बाद दोनों समुदाय के लोग उनके घर पर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दिया. त्योहार से एक दिन पहले इस तरह की घटना घटने पर लोगों ने दुख जताया.

Also Read: बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर नोखा में पुलिस का फ्लैग मार्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >