Rohtas News : मुख्य सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

Rohtas News : सड़क पर फैले नाले के गंदे पानी से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, ग्रामीणों ने समाधान की उठाई मांग

Rohtas News (रंजन कुमार) : प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुरा पंचायत के बाराडीह टोला वार्ड नम्बर 11 में मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गांव की यह सड़क कई घरों को जोड़ती है. लेकिन, जलजमाव और गंदगी के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. सड़क पर लगातार नाले का पानी जमा रहने से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है और दुर्गंध फैलने लगी है.

मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को होती है समस्या

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर फैले गंदे पानी से होकर ही बाराडीह टोला के लोगों को प्रतिदिन आना-जाना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी मंदिर में पूजा करने जाने वाले श्रद्धालुओं और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को हो रही है.सुबह और शाम के समय सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है. जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बच्चों के कपड़े और जूते गंदे हो जाते हैं, वहीं बुजुर्गों को भी काफी कठिनाई होती है.

मानसून में स्थिति और भयावाह, संक्रमण का खतरा बढ़ा

ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम में जलजमाव के कारण स्थिति और खराब हो गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है.सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा रहने से बाइक और साइकिल चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है. बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है. नाले के गंदे पानी से बदबू उठ रही है. जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. अगर जल्द निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो गांव में महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. आसपास मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है.

ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से की शिकायत

ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है. लोगों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था होने से इस समस्या से राहत मिल सकती है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. वहीं स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की सफाई कराने और जलजमाव हटाने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके.

बीडीओ को दी गई जानकारी, बोलीं- जल्द होगा निपटारा

इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है जल्द ही संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके.

Also Read : Gaya News : कई डीएसपी का हुआ तबादला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >