Rohtas News : मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में तिलौथू के युवक की मौत

Rohtas News : मध्य प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तिलौथू निवासी युवक की जान गई, गांव में शोक की लहर

Rohtas News (राकेश कुमार) : तिलौथू थाना क्षेत्र के बिक्रम बिगहा गांव निवासी युवक अक्षय कुमार की मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि अक्षय भोपाल में रहकर पढ़ाई करता था.

छह बहनों का इकलौता भाई था अक्षय

वह छह बहनों का इकलौता भाई था. परिजनों के अनुसार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई. गांव में शोक का माहौल है और लोगों की भीड़ मृतक के घर पर जुट रही है. परिजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read : Gaya News : कई डीएसपी का हुआ तबादला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >