शिक्षक दिवस पर रोहतास के कमलेश कुमार को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, 38 शिक्षकों में हुआ चयन

शिक्षक दिवस पर रोहतास के नोखा स्थित सर्वोदय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से पटना में सम्मानित किया जाएगा।

Rohtas News : रोहतास जिले के नोखा प्रखंड स्थित सर्वोदय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए किया गया है. उनके चयन की खबर मिलते ही नोखा प्रखंड से लेकर पूरे रोहतास जिले के शिक्षक समुदाय, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में उनके चयन की जानकारी दी गयी है.

राज्य के 38 शिक्षकों में कमलेश कुमार का चयन

प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक कुमार निशांत विवेक की ओर से 2 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार राज्यभर से कुल 38 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए किया गया है. इसी सूची में नोखा के सर्वोदय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार का नाम भी शामिल है. उनके चयन को विद्यालय और जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

5 सितंबर को पटना में होगा सम्मान

प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया जाता है. इसी समारोह में चयनित शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. इस वर्ष राज्य स्तरीय समारोह पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होगा. सभी चयनित शिक्षकों को सुबह 8 बजे तक समारोह स्थल पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को पहुंचाने की व्यवस्था का दिया निर्देश

प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित जिला एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चयनित शिक्षकों को समारोह स्थल तक सकुशल पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पुरस्कार समारोह को लेकर चयनित शिक्षकों और उनके विद्यालयों में भी उत्साह का माहौल है.

नोखा के शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी

कमलेश कुमार के राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर नोखा के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जतायी है. लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >