ज्ञानदीप पोर्टल से 15 फरवरी तक होगा छात्र पंजीकरण

SASARAM NEWS.शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (सी) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों के नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है.

अब तक 391 निजी स्कूलों में नामांकन के लिए 2544 हो चुका है पंजीकरण

सासाराम ऑफिस.

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (सी) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों के नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की समय-सीमा को बढ़ा दिया है. आदेश के अनुसार छात्र पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तय की गयी है, सत्यापन 18 फरवरी तक किया जायेगा और ऑनलाइन स्कूल आवंटन 23 फरवरी को होगा. चयनित छात्रों का नामांकन 24 फरवरी से 10 मार्च तक संबंधित स्कूलों में कराया जायेगा.निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे ऑनलाइन नामांकन प्रणाली के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. जानकारी के अनुसार जिले में 391 निजी स्कूल चिह्नित हैं. 30 जनवरी तक करीब 2544 बच्चों के अभिभावकों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 1137 आवेदनों को बीइओ ने स्वीकृत कर लिया है, 51 आवेदन अस्वीकृत हुए और 1356 आवेदन अभी पेंडिंग हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि समय-सीमा बढ़ाने से नामांकन प्रतिशत बढ़ेगा और शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >