Raksha Bandhan 2026: चेनारी के बाजारों में सजी रंग-बिरंगी राखियां, 10 से 2500 रुपये तक कीमत, गिफ्ट हैंपर भी डिमांड में

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व के लिए चेनारी प्रखंड के बाज़ारों में रौनक बढ़ गई है. भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक इस पर्व के लिए रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सजी हैं, जिनमें बच्चों को पसंद आने वाली कार्टून और लाइट वाली राखियां भी शामिल हैं.

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर्व को लेकर चेनारी प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जायेगा. पर्व को लेकर चेनारी बाजार समेत तेलारी, खुरमाबाद और टेकारी बाजार में राखी की दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से सज गयी हैं. सुबह से ही दुकानों पर खरीदारों की आवाजाही शुरू हो रही है और पर्व नजदीक आने के साथ भीड़ बढ़ती जा रही है.

अलग-अलग डिजाइन और कीमतों में उपलब्ध राखियां

दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और कीमतों वाली राखियां मंगायी हैं. सामान्य धागे वाली राखियां 10 से 30 रुपये, मोती-कुंदन वाली राखियां 50 से 200 रुपये तथा आकर्षक कुंदन डिजाइन की राखियां 50 से 300 रुपये तक बिक रही हैं. चांदी डिजाइन की राखियों की कीमत 500 से 2,500 रुपये तक है. वहीं पर्ल-स्टोन राखियां 100 से 500 रुपये और ब्राइड डिजाइनर राखियां 300 से 1,000 रुपये तक उपलब्ध हैं.

. | Prabhat Khabar Network

बच्चों को खूब पसंद आ रहीं कार्टून और लाइट वाली राखियां

इस बार बच्चों के लिए बाजार में कई आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं. कार्टून कैरेक्टर, स्टोन वर्क, मोती और कुंदन के साथ बैटरी से चलने वाली और लाइट वाली राखियां बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं. दुकानों पर पहुंच रहे बच्चे अपनी पसंद की राखियां खरीदने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. वहीं युवतियां और महिलाएं डिजाइनर तथा पर्ल-स्टोन राखियों को अधिक पसंद कर रही हैं.

राखी के साथ गिफ्ट हैंपर की बढ़ी मांग

रक्षाबंधन पर अब राखी के साथ भाइयों को उपहार देने का चलन भी बढ़ा है. चेनारी प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में राखी के साथ गिफ्ट हैंपर, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स, मिठाई, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट और अन्य सामान की मांग बढ़ गयी है. दुकानदार राखी, रोली, अक्षत और मिठाई को एक साथ पैक कर आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार कर रहे हैं.

150 से 2000 रुपये तक के गिफ्ट पैक उपलब्ध

बाजार में 150 से 1,000 रुपये तक के गिफ्ट हैंपर, 120 से 250 रुपये तक की राखी की थालियां और 250 से 2,000 रुपये तक के राखी गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं. ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं. चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स के साथ तैयार किये गये गिफ्ट पैक भी लोगों को पसंद आ रहे हैं.

अंतिम दिनों में और बढ़ सकती है बाजार की भीड़

ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ने के बावजूद चेनारी प्रखंड के बाजारों में राखी की खरीदारी के लिए लोग पारंपरिक तरीके से दुकानों पर पहुंच रहे हैं. खासकर पर्व से एक-दो दिन पहले बाजारों में खरीदारों की संख्या और बढ़ने की संभावना है. कारोबारियों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन के अंतिम दिनों में राखी, मिठाई और उपहारों की बिक्री में तेजी आयेगी. इससे स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह है.

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को बंधेगी राखी, जानिए राहु काल कब से कब तक रहेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >