Rohtas News : आईसीएसई विद्यालय राजेंद्र विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया. समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया.
शिक्षा के साथ संस्कार और जिम्मेदारी का दिया संदेश
चेयरपर्सन गीता सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता के महत्व के साथ अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया. वहीं सचिव अमित प्रकाश ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों को आत्मसात करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.
पीटी डिस्प्ले और पिरामिड प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
समारोह में छात्र-छात्राओं ने पीटी डिस्प्ले, पिरामिड, सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ और संस्कृत श्लोक की शानदार प्रस्तुति दी. आहान, आदित्य, शुभम, रौनक और बादल की प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा. विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं.
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम का संचालन अपराजिता सिन्हा ने किया. आयोजन को सफल बनाने में आलोकिता सिन्हा, गीता सिंह, मानशी सिंह, खुशी सिन्हा, नेहा पांडेय, हृदय कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बनाया.
