हीटवेव को लेकर रेलवे की एडवाइजरी, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

SASARAM NEWS.हीटवेव को देखते हुए डीडीयू मंडल प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर रेल कर्मचारियों व यात्रियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मंडल के सभी स्टेशनों पर हीट स्ट्रोक के लक्षणों की जानकारी दी जा रही है, ताकि लोग समय रहते सतर्क हो सकें.

बचाव के लिए कर्मचारियों व यात्रियों को किया जा रहा जागरूक,स्टेशनों पर बढ़ायी गयी पेयजल व्यवस्था फोटो -13- डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर पेयजल वितरित करते स्काउट के छात्र. प्रतिनिधि, डालमियानगर हीटवेव को देखते हुए डीडीयू मंडल प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर रेल कर्मचारियों व यात्रियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मंडल के सभी स्टेशनों पर हीट स्ट्रोक के लक्षणों की जानकारी दी जा रही है, ताकि लोग समय रहते सतर्क हो सकें. उन्होंने बताया कि अत्यधिक प्यास, चक्कर, सिरदर्द, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, अधिक पसीना, शरीर का तापमान बढ़ना, बेचैनी व गंभीर स्थिति में बेहोशी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि तेज धूप से बचने के लिए हल्के व सूती कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. ओआरएस, नींबू पानी, छाछ व लस्सी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गयी है.यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है. टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की गयी है.सासाराम रेलवे स्टेशन व डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से पेयजल वितरण किया जा रहा है. साथ ही स्काउट व गाइड की तैनाती की गयी है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके.मंडल प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी व समीक्षा की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >