सासाराम : निजी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऑनलाइन कार्य समय पर पूरा करने पर जोर

Sasaram News : सासाराम के बिक्रमगंज में निजी स्कूल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में स्कूलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षा विभाग के ऑनलाइन कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया.

Sasaram News : निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ शिक्षा विभाग से जुड़े ऑनलाइन कार्यों को समय पर पूरा कराने को लेकर शनिवार को प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, बिक्रमगंज की बैठक हुई. डुमरांव रोड स्थित संत एस. एन. ग्लोबल स्कूल में अयूब खान के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विद्यालय संचालकों और प्राचार्यों को अग्नि सुरक्षा, ऑनलाइन पोर्टल, विद्यार्थियों के अभिलेख और शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर दिया गया जोर

बैठक के दौरान अग्निशमन पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनके सही संचालन, आपातकालीन स्थिति में बचाव के उपाय तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया.

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने और मॉक ड्रिल आयोजित करने की आवश्यकता बतायी.

ऑनलाइन पोर्टल और आंकड़े अपडेट करने की दी जानकारी

बीआरसी के डाटा ऑपरेटर चंदन मिश्रा ने विद्यालयों से संबंधित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल और आवश्यक आंकड़ों को अपडेट करने की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने पोर्टल पर आने वाली तकनीकी समस्याओं, डेटा एंट्री तथा अन्य ऑनलाइन कार्यों के समाधान के संबंध में विद्यालय संचालकों को आवश्यक जानकारी दी.

एपीएएआर आइडी और यू-डायस पोर्टल पर हुई चर्चा

बैठक में शिक्षकों के प्रशस्त एप 2.0 पर पंजीकरण, विद्यार्थियों की एपीएएआर आइडी, यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के आधार अपडेट, नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल पर पंजीयन तथा इंस्पायर अवार्ड्स-मानक योजना समेत शिक्षा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.

इस दौरान विद्यालय संचालकों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को भी रखा.

Also Read : राजकीय डिग्री कॉलेज में काव्य पाठ प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने कविता के जरिए दिखाई प्रतिभा

शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील

एसोसिएशन के नेता मो. अय्यूब खान ने कहा कि निजी विद्यालयों को सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए विद्यार्थियों की शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान और विद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा.

Also Read : सासाराम में आज लव-कुश जयंती समारोह, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा करेंगे उद्घाटन

दर्जनों निजी विद्यालयों के संचालक रहे मौजूद

बैठक में डीएवी, डीपीएस, विन्यदा, कर्ण विद्या विहार, स्टीवर्ट, डिवाइन लाइट, ओसियन, जेम्स, सेंट्रल पब्लिक, बचपन प्ले, कृष्ण सुदर्शन, बीएस पब्लिक, जेएमडी, एम्बिशन, जैक एंड जिल और स्वामी विवेकानंद समेत दर्जनों निजी विद्यालयों के संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित हुए.

Also Read : मौनी बाबा की कुटिया में हर्षोल्लास से मनायी गयी गणिनाथ जयंती, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >