Sasaram News : (प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक बुधवार को शेरशाह सूरी उच्च माध्यमिक विद्यालय सासाराम के प्रांगण में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सोनू कुमार ने की. बैठक में मुख्य रूप से नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों के नामांकन अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई.
नामांकन सुनिश्चित करने के लिए चलाए अभियान
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सोनू कुमार ने कहा कि सभी विद्यालयों में वर्ग एक में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए. उन्होंने कहा कि विभागीय आदेश के आलोक में यह कार्य सभी विद्यालयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी.
पोर्टल पर आवश्यक सूचनाओं की एंट्री समय पर करें
बैठक के दौरान ई शिक्षा कोष एवं यू डाइस प्लस पोर्टल पर सभी आवश्यक सूचनाओं की एंट्री समय पर करने का निर्देश भी दिया गया. उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक विभागीय कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें.
बैठक में कमलेश कुमार,वीरेंद्र प्रसाद, नंदकुमार रवि, विपिन पासवान, विजय कुमार ,सरदार बलवीर सिंह सहित प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे .
