रोहतास: बड्डी थाना में सीनियर सिटीजन सेल की बैठक, बुजुर्गो की सुरक्षा और सम्मान पर पुलिस ने दिया भरोसा

बड्डी थाना परिसर में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सीनियर सिटीजन सेल की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बुजुर्गों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया.

Senior Citizen Cell Baddi Police Station Rohtas : शिवसागर प्रखंड के बड्डी थाना परिसर में रविवार को नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर सिटीजन सेल की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामवृक्ष प्रसाद ने की. इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई.

Rohtas News : बुजुर्गों की सेवा परिवार का नैतिक दायित्व

थानाध्यक्ष रामवृक्ष प्रसाद ने कहा कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना परिवार के प्रत्येक सदस्य का नैतिक दायित्व है. यदि किसी बुजुर्ग के साथ प्रताड़ना या दुर्व्यवहार की शिकायत मिलती है तो पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपनी शिकायत लेकर बार-बार थाने आने की जरूरत नहीं है, पुलिस हर संभव सहायता के लिए तैयार है.

सीनियर सिटीजन सेल की बताई उपयोगिता

नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से वर्ष 2007 में पुलिस थानों में सीनियर सिटीजन सेल की शुरुआत की गई थी. रोहतास जिले में यह व्यवस्था वर्ष 2010 से लागू है, जबकि बड्डी थाना में वर्ष 2011 से इसका संचालन किया जा रहा है.

पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करने की अपील

रामायण पांडेय एलौन ने कहा कि अधिकांश मामलों में बुजुर्ग अपने ही परिजनों की उपेक्षा और प्रताड़ना का शिकार होते हैं, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक सम्मान के कारण कानूनी मदद लेने से बचते हैं. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से ऐसे मामलों का संवेदनशीलता और सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कराने की अपील की.

बैठक में कई वरिष्ठ नागरिक रहे मौजूद

बैठक में शिवपूजन शर्मा, बद्री नारायण सिंह, विनोद सिंह, रामेश्वर सिंह, रामप्रवेश सिंह, भरत सिंह, विमल पांडेय सहित कई वरिष्ठ नागरिक और अन्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >