रोहतास: ढोल-नगाड़े के साथ फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया इश्तेहार; 21 दिन बाद होगी कुर्की

रोहतास के करगहर में पुलिस ने चार फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया और वारंटी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कुर्की की चेतावनी दी गई है।

Rohtas News : न्यायालय के आदेश की लगातार अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे चार अभियुक्तों के खिलाफ करगहर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस टीम ने चारों अभियुक्तों के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर ग्रामीणों को भी अभियुक्तों के फरार होने की जानकारी दी गयी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इश्तेहार तामिला के बाद भी यदि 21 दिनों के भीतर अभियुक्त न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

चार फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जिन अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है, उनमें महुली गांव निवासी नगीना सिंह के पुत्र डब्लू सिंह उर्फ रामइकबाल सिंह, महुली गांव निवासी नगीना पाल के पुत्र गोरख पाल, पांजर गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र मंटू सिंह तथा पांजर गांव निवासी स्वार्थ कहार के पुत्र शेषनाथ कहार शामिल हैं. चारों अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे हैं.

21 दिन में नहीं लौटे तो कुर्की-जब्ती

पुलिस ने चारों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए 21 दिनों का समय दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि निर्धारित अवधि में यदि अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फरार अभियुक्तों के परिजनों और गांव में हड़कंप की स्थिति है.

ढोल-नगाड़े बजाकर गांव में करायी मुनादी

इश्तेहार चिपकाने से पहले पुलिस टीम ने अभियुक्तों के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी करायी. पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि संबंधित अभियुक्त न्यायालय से फरार चल रहे हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इसके बाद अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया.

तीन इश्तेहार वारंटी गिरफ्तार

इधर, पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन इश्तेहार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में पांजर गांव निवासी देवमुनी पासवान के पुत्र फुलेंद्र पासवान, कुसमी टोला निवासी भोला सिंह के पुत्र लाल बिहारी सिंह तथा बभनी गांव निवासी वारंटी जगन पासवान के पुत्र रामवकिल पासवान शामिल हैं. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

फरार आरोपियों पर पुलिस की सख्ती

करगहर पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों में हड़कंप मचा है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले आरोपियों के खिलाफ अब चरणबद्ध तरीके से सख्त कार्रवाई की जायेगी.


गिरफ्तार वारंटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >