सासाराम में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हुआ कैंप का आयोजन, मिलेगा 98 हजार तक अनुदान

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने के लिए विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया. जानें 98 हजार तक अनुदान कैसे पाएं.

प्रतिनिधि, कोचस. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़ने और लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष जन जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान उपभोक्ताओं को योजना से जुड़ी जानकारी और आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी गयी.

ऑनलाइन आवेदन से लेकर सोलर पैनल तक की जानकारी

बिजली विभाग के सहायक अभियंता अमन कुमार ने बताया कि जेई राहुल रंजन के नेतृत्व में जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें इच्छुक उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया, अनुदान, ऋण सुविधा, अधिकृत विक्रेता, सोलर पैनल स्थापना और अनुमानित लागत से जुड़ी जानकारी दी गयी.

लाइव दिखायी गयी आवेदन प्रक्रिया

शिविर में मोबाइल एप और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन भी कराया गया. इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को आवेदन करने में होने वाली परेशानियों को दूर करना था. विभागीय कर्मियों ने लोगों को योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया समझायी.

शिविर में लोगों को जानकारी देते बिजली विभाग के कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

एक किलोवाट सोलर पर 40 हजार का अनुदान

सहायक अभियंता अमन कुमार ने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपये और बिहार सरकार की ओर से 10 हजार रुपये का अनुदान मिलता है. इस तरह एक किलोवाट क्षमता के लिए कुल 40 हजार रुपये का अनुदान उपलब्ध है.

तीन किलोवाट पर मिलेगा 98 हजार रुपये तक अनुदान

उन्होंने बताया कि दो किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए कुल 80 हजार रुपये का अनुदान उपलब्ध है. वहीं, तीन किलोवाट और उससे अधिक क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना पर अधिकतम 98 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है.

शिविर में लोगों को जानकारी देते बिजली विभाग के कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

सोलर सेवा सेतु कैंप में जानकारी लेने की अपील

सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपने नजदीकी सोलर सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर योजना की जानकारी लेने की अपील की. उन्होंने लोगों से रूफटॉप सोलर अपनाकर योजना का लाभ लेने का आग्रह किया.

विभागीय कर्मी रहे मौजूद

जागरूकता शिविर में टेक्निशियन प्रदीप कुमार, पियूष कुमार, संतोष कुमार गुप्ता सहित बिजली विभाग के कई कर्मी मौजूद रहे. इस दौरान उपभोक्ताओं ने योजना से संबंधित जानकारी ली और आवेदन प्रक्रिया को समझा.

ALSO READ : सासाराम में सदर अस्पताल के डीपीएम अजय कुमार सिंह और एनयूएचएम कंसल्टेंट तारिक अनवर को दी विदाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >