स्वास्थ्य मंत्री के फोन का इंतजार करते रहे मरीज, नहीं हो सकी बात

SASARAM NEWS.बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार लगातार अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं. वे सूबे के विभिन्न सदर अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक ले रहे हैं.

सूबे के सदर अस्पतालों में भर्ती मरीजों से बात कर सुविधा का फीडबैक ले रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री

सासाराम सदर अस्पताल में बातचीत की थी तैयारी,

काफी देर इंतजार के बाद लौटे मरीज

सासाराम सदर.

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार लगातार अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं. वे सूबे के विभिन्न सदर अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक ले रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को रोहतास जिले के सासाराम सदर अस्पताल में भी स्वास्थ्य मंत्री से मरीजों की बातचीत कराने की तैयारी की गयी थी. अस्पताल प्रशासन के निर्देश पर डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल कमांड सेंटर में चार मरीजों को बैठाया गया था. इनमें चाइल्ड केयर, डायबिटीज, इसीजी समेत अन्य विभागों के मरीज शामिल थे.मरीज काफी देर तक स्वास्थ्य मंत्री के फोन का इंतजार करते रहे. अस्पताल कर्मियों द्वारा उन्हें बताया गया था कि मंत्री सीधे बातचीत कर इलाज, दवा, जांच और अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी लेंगे. हालांकि लंबे इंतजार के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री का फोन नहीं आया. इसके बाद मरीजों को बिना बातचीत किये ही वापस लौटना पड़ा. इस दौरान कुछ मरीजों ने निराशा जताते हुए कहा कि यदि मंत्री से बात होती, तो अस्पताल की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जाता. मामले की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देश पर मरीजों को बातचीत के लिए तैयार रखा गया था. लेकिन राज्य के कुछ अन्य अस्पतालों के मरीजों से ही स्वास्थ्य मंत्री की बातचीत हो सकी. सासाराम सदर अस्पताल के मरीजों से किसी कारणवश बात नहीं हो पायी.उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, जिसके माध्यम से मरीजों की स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >