रोहतास में 13 लाख की चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Parasthua Shop Theft Case : रोहतास जिले के परसथुआं बाजार में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के नीचे स्थित दो दुकानों में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले के मुख्य सरगना को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है.

Parasthua Shop Theft Case : रोहतास जिले के परसथुआं बाजार में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के नीचे स्थित दो दुकानों में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले के मुख्य सरगना को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है. वारदात में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग

सदर एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी. टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर वारदात में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक (यूपी-21 बीएन-4455) की पहचान की.

Rohtas News : पश्चिम बंगाल से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर 2 जुलाई को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के पूर्वा चकचका न्यू टाउन से कंटेनर ट्रक के साथ मुख्य सरगना 45 वर्षीय मो. अजीम को गिरफ्तार किया. आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पांच अपराधियों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

एसडीपीओ ने बताया कि इस चोरी में मो. अजीम के अलावा आंसू, अंकित गुर्जर, आमिर और डिफाल्टर समेत कुल पांच अपराधी शामिल थे. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और चोरी की नकदी व अन्य सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Sasaram News : आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मो. अजीम का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के इज्जतनगर थाना में वर्ष 2021 के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं.

31 मई की रात हुई थी लाखों की चोरी

गौरतलब है कि 31 मई की देर रात चोरों ने परसथुआं बाजार चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के नीचे दो दुकानों का शटर काटकर वारदात को अंजाम दिया था. बदमाश तिजोरी में रखे करीब 1.85 लाख रुपये नकद और लगभग 11 लाख रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए थे. घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी.
Also Read : नवादा में ओवरलोड वाहनों से टूटी सड़क, ग्रामीणों ने विधायक के नेतृत्व में किया जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >