रोहतास के नासरीगंज में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक, ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मंच देने पर जोर

Sasaram News : रोहतास जिले के नासरीगंज में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण व मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया गया.

Sasaram News : गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें पहचानकर बेहतर प्रशिक्षण और उचित मंच उपलब्ध कराने की है. इसी उद्देश्य से जिला खेल पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को उच्च विद्यालय नासरीगंज में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता शारीरिक शिक्षक बेलाल अहमद ने की, जबकि प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी ने बैठक की निगरानी की.

पंचायतों में खेल गतिविधियां बढ़ाने पर चर्चा

बैठक में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में गठित खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया. पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खेल क्लबों को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. खेल क्लबों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और पंचायत स्तर पर नियमित खेल आयोजन कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

Also Read : रोहतास: ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, साद तनवीर प्रथम

प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और पंजीकरण पर जोर

बैठक में स्थानीय स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उनके चयन और पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया. खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए खेल क्लबों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई. इसके साथ ही खेल क्लबों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक युवाओं को खेल से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया.

Also Read : करमडिहरी में धूमधाम से मनायी गयी भगवान श्रीकृष्ण की बरही, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

संसाधनों के अभाव में दब जाती हैं ग्रामीण प्रतिभाएं

शारीरिक शिक्षक बेलाल अहमद ने कहा कि पंचायत स्तर पर नियमित खेल गतिविधियां आयोजित करने और युवाओं में खेल के प्रति रुचि विकसित करने की आवश्यकता है. ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों और सही मार्गदर्शन के अभाव में कई प्रतिभाएं दब जाती हैं. पंचायतों में खेल क्लबों के माध्यम से इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें नियमित अभ्यास, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

खेल ढांचे को मजबूत करने का लिया निर्णय

बैठक के अंत में युवाओं को खेल से जोड़ने और पंचायत स्तर पर खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया गया. मौके पर अवध कुमार चौधरी, प्रितेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read : रोहतास: ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, साद तनवीर प्रथम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >